सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत “नमो सेवा : अनकही कहानियां” कार्यक्रम का आयोजन टीसीएल कॉलेज पामगढ़, शासकीय लक्ष्मणेश्वर महाविद्यालय खरौद, नवीन शासकीय महाविद्यालय केरा, एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर शासकीय महाविद्यालय पामगढ़ में किया गया।
कार्यक्रम में महाविद्यालयीन छात्रों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक सेवा काल, प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं तथा देश में हुए विभिन्न बदलावों को सरल, भावनात्मक एवं संगीतपूर्ण प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शाया।
छात्रों की प्रभावी प्रस्तुतियों ने सेवा, जनकल्याण और विकास से जुड़े विषयों को सहज रूप से जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।
#SewaSankalpAbhiyan #नमो_सेवा_अनकही_कहानियां #nukkad #सुशासन_सरकार #JanjgirChampa #JanSeva #सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalp
#नमो_सेवा_गाथा
CMO Chhattisgarh DPR Chhattisgarh Vishnu Deo Sai