ललितपुर: वन विभाग और ग्रामीणों ने मिर्चवारा स्थित नाले से कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा विशालकाय मगरमच्छ, वीडियो हुआ वायरल
थाना सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मिर्चवारा स्थित नाले में लगभग 1 सप्ताह से दिख रहे, विशालकाऊ मगरमच्छ को आज शनिवार को वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू किया है। उक्त मामले में वन विभाग के कर्मचारी सत्येंद्र सचान ने बताया कि मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू करते हुए सजनाम बांध में छोड़ा जा रहा है।