ललितपुर: थाना जखौरा पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोप में ₹25000 के इनामिया अभियुक्त को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश
ललितपुर एसपी मोहम्मद मुस्ताक के निर्देशन में जनपद में अपराध व अपराधियों की धर पकड़ के लिए चलाए जा रहे, अभियान के क्रम में थाना जख़ौरा पुलिस ने हत्या के प्रयत्न के आरोप बांछित ₹25000 के इनामिया अभियुक्त पुष्पेंद्र सिंह पुत्र शिवराज सिंह निवासी ग्राम लालौन थाना जख़ौरा जनपद ललितपुर को गिरफ्तार किया है, पुलिस ने जिला न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया हैं।