कैसरगंज: रानीपुर इलाके में घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला, पुलिस जांच में जुटी
रानीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में एक विवाहिता का घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से शव लटकता मिलने से परिवार में कोहराम सा मच गया है । जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची थाना रानीपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुड़ गई है।