झालरापाटन: वीरेंद्र सिंह गुर्जर दूसरी बार झालावाड़ कांग्रेस अध्यक्ष बने, झालरापाटन में कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने वीरेंद्र सिंह गुर्जर को दूसरी बार झालावाड़ जिला कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के बाद शुक्रवार दोपहर करीब 3:00 बजे झालरापाटन में उनका जोरदार स्वागत किया गया।