झालरापाटन: झालावाड में सर्राफा व्यापारियों ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन, असामाजिक तत्वों से सुरक्षा की मांग की
झालावाड़ में सर्राफा व्यापारियों ने सोने-चांदी के भावों में तेजी के बाद असामाजिक तत्वों द्वारा परेशान किए जाने और धमकी दिए जाने के संबंध में शुक्रवार दोपहर करीब 2:00 बजे जिला पुलिस अधीक्षक को एक ज्ञापन सौंपा है। व्यापारियों ने अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कार्रवाई और पुलिस बल की तैनाती की मांग की है।