झालरापाटन: गिंदौर पुलिया पर शराबी युवक ने दी खुदकुशी की धमकी, पुलिस और ग्रामीणों ने आधे घंटे बाद सुरक्षित बचाया, हिरासत में लिया
झालरापाटन थाना क्षेत्र में गिंदौर रेलवे पुलिया पर शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे एक शराबी युवक ने हाई वोल्टेज ड्रामा किया। युवक ने खुदकुशी की धमकी देते हुए पुलिया से नीचे लटक गया। करीब आधे घंटे तक चले इस घटनाक्रम के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने उसे सुरक्षित नीचे उतारा और हिरासत में ले लिया।