बागपत: SP-ASP ने जनपद में नियुक्त इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह को पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदोन्नति पर उनके कंधों पर लगाए स्टार
मीडिया सैल बागपत द्वारा गुरुवार की दोपहर करीब डेढ बजे प्रेसनोट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया गया कि एसपी सूरज कुमार राय व एएसपी प्रवीण कुमार चौहान ने जनपद में नियुक्त इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह को इंस्पेक्टर पद से पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदोन्नति होने पर उनके कंधो पर उनके पद के अनुरूप स्टार लगाकर, उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी गई।