गया टाउन सीडी ब्लॉक: शहर के नाजरेथ एकेडमी स्कूल में 6 से 8 के छात्र-छात्राओं के लिए फ्यूचर स्किल्स लैब का उद्घाटन- प्राचार्या अनिता
गयाजी शहर के प्रतिष्ठित स्कूल नाज़रेथ अकादमी स्कूल में कक्षा 6 से 8 के छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए आज मंगलवार को एक आधुनिक तकनीक से सुसज्जित "फ्यूचर स्किल्स लैब"का उद्घाटन स्कूल की प्राचार्या सिस्टर अनीता एवं कक्षा ग्यारहवीं के छात्र उपाध्यक्ष आस्था राज एवं शशांक आनंद ने किया।इसकी जानकारी आज दिनांक 30 जून मंगलवार की दोपहर 3 बजे दी।