सादाबाद: तेज आंधी तूफान के चलते कजरौठी में गिरा पक्का मकान, बड़ा हादसा टला, हुआ लाखों का नुकसान
कजरोठी में आए तेज आंधी तूफान के कारण सत्यपाल सिंह का एक पक्का मकान ढह गया। गनीमत रही कि हादसे के समय परिवार के सदस्य सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। ग्राम प्रधान के द्वारा प्रशासन को सूचना देकर उचित आर्थिक सहायता दिलवाने का आश्वासन दिया है। एमए