राजगढ़: राजगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय में मंगलवार को जनसुनवाई का आयोजन किया गया
राजगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय में मंगलवार को जनसुनवाई का आयोजन दोपहर 2:00 बजे तक किया गया इस दौरान राजगढ़ कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा और जिला पंचायत सीईओ इच्छीत गढ़पाले के द्वारा 135 आवेदकों की समस्या सुनकर उनकी समस्याओं का निराकरण करने को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।