लाडपुरा: किशोरपुरा क्षेत्र में 22 मई को बुजुर्ग के साथ मारपीट अस्पताल में हुई मौत 3 लोगो के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज
Ladpura, Kota | May 29, 2024 किशोरपुरा में मंदिर के दर्शन करने जा रहे हैं एक 65 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति की मारपीट कर हत्या कर दी,जिसका उसके पुत्र ने आज हत्या का मामला दर्ज करवाया है।मारपीट की लाइव तस्वीरे भी सामने आई है जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि बदमाशों ने मामूली बात को लेकर मारपीट की वारदात को अंजाम दिया जिसके कारण बुजुर्ग की मौत हुई।