भीलवाड़ा: बाल विवाह की 'कुप्रथा' पर भीलवाड़ा पुलिस का कड़ा प्रहार, अक्षय तृतीया से पहले 16 लोगों को किया पाबंद
मासूमों के बचपन को बचाने और बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराई को जड़ से खत्म करने के लिए भीलवाड़ा पुलिस ने कमर कस ली है। जिला पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देशों पर जिले भर में विशेष जागरूकता और धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। आगामी अक्षय तृतीया और पीपल पूर्णिमा जैसे 'अबूझ सावों' पर बाल विवाह की संभावनाओं को देखते हुए पुलिस ने अब तक 16 लोगों को कानूनन पाबंद किया गया ।