बेगूसराय में महिला से गैं*गरेप के मामले में DIG का बड़ा एक्शन थाना प्रभारी सस्पेंड, SIT किया गठित,डॉक्टरों की रिपोर्ट का इंतजार।
बिहार के बेगूसराय जिला के चकिया थाना क्षेत्र में 11 जून की रात महिला से हुए सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसके प्राइवेट पार्ट से गोली और पत्थर आदि मिलने के मामले ने काफी तूल पकड़ लिया है। गुरुवार की दोपहर से वरीय पुलिस अधिकारी लगातार अस्पताल से लेकर घटना स्थल तक पहुंचकर पूछताछ कर रहे हैं। इस मामले में कार्रवाई करते हुए चकिया के थानाध्यक्ष राजीव रंजन को सस्पेंड कर दिया गया है। सनसनीखेज मामले के पीड़िता से मिलने के लिए आज बेगूसराय प्रक्षेत्र के डीआईजी शैलेश कुमार सिन्हा सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पीड़िता एवं परिजनों से पूरी जानकारी ली। डीआईजी ने अधिकारियों से भी अब तक किए गए कार्रवाई के संबंध में बातचीत करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इसके बाद सिविल सर्जन सहित जांच टीम में शामिल डॉक्टरों से भी पूरी जानकारी ली। डीआईजी शैलेश कुमार सिन्हा ने ही चकिया थानाध्यक्ष के सस्पेंड होने की भी जानकारी दी।
डीआईजी शैलेश कुमार सिन्हा ने बताया कि चकिया थाना क्षेत्र के बिंद टोली से महिला के साथ बलात्कार की बात सामने आई है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज है। फिर से मेडिकल बोर्ड द्वारा जांच कराया गया है। हमने और एसपी ने घटनास्थल का जायजा लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए स्पेशल टीम (SIT) बनाई गई है। जल्दी पुलिस इस मामले में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार करेगी, आगे की और करवाई किया जाएगा। घटना में चकिया थानाध्यक्ष की लापरवाही सामने आई है। थानाध्यक्ष को सस्पेंड कर दिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट अभी नहीं मिला है, रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।