सत्तर कटैया: बिहरा सहित अन्य पंचायतों में आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य का बीडीओ ने किया निरीक्षण
बिहरा पंचायत सहित अन्य पंचायतों में बीडीओ रोहित कुमार साह ने बन रहे आयुष्मान कार्ड के कार्य का निरीक्षण किया। बीडीओ ने कार्य कर रहे संबंधित कर्मी एवं डीलर से आवश्यक पुछताछ की एवं दिशा निर्देश दिया। बीडीओ ने निरीक्षण के दौरान कार्ड बनाने आये लाभुकों से भी पुछताछ की। बीडीओ ने उपस्थित लोगों से आसपास के लोगों को आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए प्रेरित करने कहा।