बाराबंकी के फतेहपुर क्षेत्र में एक गंभीर घटना सामने आई। भूमि विवाद के चलते ग्राम नंदनाखुर्द निवासी राजेश कुमार और उनके पुत्र अनूप कुमार पर जानलेवा हमला हुआ। राजेश कुमार के अनुसार, उनकी गाटा संख्या 178 की जमीन पर पड़ोसी जबरन निर्माण कार्य करा रहे थे। उन्होंने कई बार पुलिस और प्रशासन से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।