शिकोहाबाद: शिकोहाबाद में विश्व हिंदू महासंघ ने किया संगठन विस्तार, नई नियुक्तियां की गईं
शिकोहाबाद नगर स्थित जिला कार्यालय पर विश्व हिंदू महासंघ की बैठक व संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने की। बैठक में संगठन की मजबूती और विस्तार पर चर्चा करते हुए नए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई।इस दौरान मातृशक्ति इकाई की प्रियंका शर्मा को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर नवनियुक्त पदाधिकारी के रूप में स्वागत किया गया।