फलका: नशे के विरुद्ध अभियान में फलका पुलिस ने 6 आरोपियों को नशे में गिरफ्तार कर भेजा जेल
Falka, Katihar | Mar 8, 2026 फलका थाना पुलिस ने नशे के विरुद्ध अभियान में विभिन्न जगहों पर कार्रवाई कर नशे में झूमते छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला शनिवार की रात ग्यारह बजे का है। पुलिस ने रविवार को सुबह दस बजे इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार आरोपियों को मेडिकल टेस्ट के बाद जेल भेज दिया है और मामले की जाँच शुरू कर दी है।