कोलायत: ऑपरेशन नीलकंठ के तहत बड़ी कार्रवाई, खेत से 790 ग्राम डोडा पोस्ट बरामद, हदां पुलिस ने की कार्रवाई, मामला दर्ज
कोलायत क्षेत्र में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत हदां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति के खेत से अवैध डोडा पोस्ट बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।हदां थाना अधिकारी CI ईमीचंद ने बताया कि पुलिस टीम सोनाराम पुत्र मघाराम निवासी हनुमाननगर के पास डोडा पोस्ट पकड़े है।