घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी की नागदेव कॉलोनी में रेल की पटरी पार कर रहे युवक को सांप ने काटा, अस्पताल में कराया गया भर्ती
घोड़ाडोंगरी के नागदेव कॉलोनी में सोमवार शाम करीब 7.30 बजे रेल पटरी पार कर रहे एक युवक को सांप ने काट लिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। युवक को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां उसका इलाज चल रहा है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार घोड़ाडोंगरी के नागदेव कॉलोनी में रेल पटरी पार कर रहे बासन्याढाना निवासी कमलेश दावन्दे को सांप ने काट लिया।