घोड़ाडोंगरी: सतपुड़ा डैम सारनी का एक गेट खोला गया, तवा नदी में छोड़ा जा रहा करीब 924 क्यूसेक पानी
पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश के चलते सतपुड़ा डेम सारनी का रविवार को एक गेट खोला गया। डेम का 1 गेट खोलकर तवा नदी में करीब 924क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। डेम प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश के चलते सतपुड़ा डेम का वाटर लेवल बढ़ गया है। जिससे मेंटेन करने के लिए डेम का एक गेट खोलकर तवा नदी में करीब 924क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा।