घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी पुलिस ने चलाया यातायात जागरूकता अभियान,बस सहित अन्य वाहनो की जांच की
घोड़ाडोंगरी बरेठा मार्ग पर रविवार शाम करीब 6.30 बजे घोड़ाडोंगरी पुलिस ने यातायात जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान बस सहित अन्य वाहनो की जांच की गई।बस चालक एवं कंडक्टरों को ड्रेस कोट पहनने की समझाइश दी गई। चौकी प्रभारी आम्रपाली ने बताया कि घोड़ाडोंगरी में यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई।