घोड़ाडोंगरी: रानीपुर में पेट्रोल पंप के समीप सड़क हादसे में स्कूटी सवार 4 लोग हुए घायल, एक की हालत गंभीर
रानीपुर में पेट्रोल पंप के पास सोमवार दोपहर करीब 2.30 बजे स्कूटी अनियंत्रित होने से स्कूटी सवार 4 लोग गिरकर घायल हो गए। वही घायलों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों को 100 डायल ने घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार रानीपुर में पेट्रोल पंप के पास स्कूटी अनियंत्रित होने से स्कूटी सवार 4 लोग घायल हो गए।