बड़ौत: धनौरा सिल्वर नगर में एक जोड़े पर रखे दो ट्रांसफार्मर के दोनों पोल झुके, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर समाधान की मांग
Baraut, Bagpat | May 16, 2026 बागपत के धनौरा सिल्वर नगर निवासी समाजसेवी मोनू राणा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने बताया कि गांव में एक जोड़े पर दो ट्रांसफार्मर रखे हुए हैं। जिसके दोनों पोल काफी झुके हुए हैं। जिनके गिरने से कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है। इसके समाधान के लिए वह कई बार अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं। लेकिन अभी तक समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है।