सिमडेगा: सदर थाना पुलिस ने ब्राउन शुगर बेचने वाले युवक को स्कूटी और 7 पुड़िया के साथ किया गिरफ्तार
सिमडेगा सदर थाना की पुलिस ने रविवार को ब्राउन शुगर बेचते हुए सोनारटोली खेल मैदान के पास सलडेगा निवासी विवेक साहू नामक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 11:00 बजे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बैजू उरांव के द्वारा प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि सूचना प्राप्त हुई थी कि युवक द्वारा घूम घूम कर स्कूटी से ब्राउन शुगर बेचा जा रहा है, इसके बाद टीम बनाकर पकड़ा गया।