बिलासपुर : बन्दला में अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, 11 स्कूलों के 181 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
बन्दला में आयोजित तीन दिवसीय अंडर-19 खंड स्तरीय स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता का शानदार समापन हो गया। प्रतियोगिता में 11 स्कूलों के 181 खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में अपना दमखम दिखाया। कबड्डी में चांदपुर स्कूल ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि घागस स्कूल उपविजेता रहा। वहीं, वॉलीबॉल, बैडमिंटन और खो-खो में बिलासपुर एचपीबोस ने बाजी मारी। मार्च पास्ट में बन्दला स्कूल विजेता रहा।
#बन्दला #SchoolGames #Under19 #SchoolSports #Bilaspur #Kabaddi #Volleyball #Badminton #KhoKho #HimachalPradesh #SportsNews #HimachalNews #खेलकूद #स्कूलखेल #नशामुक्तहिमाचल
Chamba, Chamba | Sep 4, 2026