खगौल: मंत्री के निरीक्षण के बाद दानापुर पीपा पुल पर मरम्मत कार्य शुरू
दानापुर स्थित पीपा पुल पर लगातार लग रहे जाम को लेकर विभाग हरकत में आ गया है। शुक्रवार को कृषि मंत्री सह स्थानीय विधायक रामकृपाल यादव ने जाम की शिकायत मिलने पर मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया था और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए थे। मंत्री के निरीक्षण के बाद शनिवार दोपहर करीब 12 बजे पीपा पुल के समीप सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया। विभागीय