अतरी: अतरी थाना के नए थाना अध्यक्ष को भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष ने किया सम्मानित, माफियाओं पर सख्त कार्रवाई का दिया आश्वासन
अतरी थाना के नए थाना अध्यक्ष अजय कुमार को भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष सौरभ राज और सुजीत राजवीर ने अपने सदस्यों के साथ थाना पहुंचकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने थाना अध्यक्ष को अंगवस्त्र एवं बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा भेंट की। मौके पर जिला अध्यक्ष ने थाना क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से थाना अध्यक्ष को अवगत कराया।