जिलाधिकारी, खगड़िया श्री विक्रम विरकर के निर्देशानुसार आज जिले की सभी ग्राम पंचायतों में "पंचायत विकास दिवस" का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत बछौता में आयोजित कार्यक्रम में स्वयं जिलाधिकारी श्री विक्रम विरकर उपस्थित हुए तथा आमजनों को केंद्र एवं बिहार सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही, योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से पहुँचाने तथा जनभागीदारी के साथ ग्राम विकास को गति देने का संदेश दिया।
#PanchayatVikasDiwas #Khagaria #DistrictAdministrationKhagaria #VikramVirkar #GramPanchayat #ViksitBihar #JanBhagidari #GoodGovernance
Khagaria, Bihar | Jul 26, 2026