मुरैना: जिगनी विद्युत केंद्र पर मारपीट और फायरिंग करने वाले दो आरोपी खेड़ा मेवदा तिराहे से गिरफ्तार, कट्टा बरामद
Morena, Morena | Apr 2, 2026 माता बसैया थाना पुलिस ने जिगनी विद्युत केंद्र पर कर्मचारियों के साथ मारपीट और फायरिंग के मामले में फरार दो आरोपियों को खेड़ा मेवदा तिराहे से गिरफ्तार किया है। वही बता दें कि एक आरोपी के कब्जे से पुलिस ने कट्टा बरामद कर लिया वही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।