अरवल: जनता दरबार में डीएम ने सुनीं लोगों की समस्याएं, तत्काल कार्रवाई के दिए निर्देश
Arwal, Arwal | Jun 1, 2026 जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस ने कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित जनता से साक्षात्कार कार्यक्रम में 13 नागरिकों की समस्याएं सुनीं। भूमि विवाद, अतिक्रमण, मापी, बिजली बिल, पुलिस एवं अन्य विभागों से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया। अरवल निवासी उमेश यादव की बिजली बिल संबंधी शिकायत पर विद्युत विभाग को जांच के निर्देश दिए गए।