शिवपुरी नगर: 7 वर्षों से आवास के लिए भटक रहा तारेकश्वरी कॉलोनी निवासी युवक, पैसा जमा करने के बाबजूद भी पाटौर में रहने को मजबूर
तारकेश्वरी कॉलोनी में रहने वाले धर्मवीर नामदेव पुत्र कालीचरण नामदेव ने जानकारी देते हुए बताया कि वह अपने परिवार के साथ पाटौर में निवास करता है। उसने आवास के लिए वर्ष 2017 ने 20 हजार रुपए एवं 2 साल पहले बैंक से लोन लेकर 2 लाख रूपए जमा कर दिए, पर फिर भी उसको अभी तक आवास नहीं मिला, जिसकी शिकायत उसने कई बार वरिष्ट अधिकारियों से की पर सुनवाई नहीं हुई।