पटना ग्रामीण: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वर्गीय सुशील कुमार मोदी की प्रतिमा का अनावरण किया
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार की सुबह करीब 10:30 बजे राजेंद्र नगर पहुंचे। जहां उन्होंने वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की स्मृति में बनाए गए सुशील कुमार मोदी स्मृति पार्क में सुशील कुमार मोदी की प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया।