पटना ग्रामीण: अटल पथ पर स्कार्पियो ने पिकअप में मारी टक्कर, एक की मौत, चार घायल
गांधी मैदान ट्रैफिक थाना के अटल पथ पर सोमवार की सुबह करीब 3:00 बजे स्कॉर्पियो ने पंक्चर पिकअप को पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें 1 की मौत हो गई, जबकि 4 जख्मी हैं।टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। स्कॉर्पियो का आगे का हिस्सा इस तरह से डैमेज हुआ है कि गाड़ी को पहचानना मुश्किल हो गया। वहीं पिकअप पर लोड सामान सड़क पर बिखर गए।