पोहरी: पोहरी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पिछड़ावर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार का किया स्वागत
Pohri, Shivpuri | May 15, 2026 पोहरी नगर के मुख्य चोराहै पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा पवन पाटीदार का भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत सत्कार किया। बता दे कि प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार शिवपुरी से श्योपुर की ओर कार्यक्रम में सम्मलित होने जा रहे थे जहा अल्प प्रवास पर पोहरी में रुके जहा शुक्रवार दोपहर 1 बजे भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोर शोर से स्वागत सत्कार किया।