दमोह: बुंदेलखंड रेल लाइन को स्वीकृति, सर्वे के लिए राशि मंजूर, सांसद राहुल सिंह ने रेल मंत्री का जताया आभार
Damoh, Damoh | Apr 8, 2026 दमोह। बुंदेलखंड की बहुप्रतीक्षित नई रेल लाइन परियोजना को लेकर सर्वे के लिए राशि स्वीकृत हो गई है। सांसद राहुल सिंह के प्रयासों से दमोह–हटा–खजुराहो (125 किमी) तथा सागर–छतरपुर–खजुराहो–भोपाल (320 किमी) रेल लाइन का सर्वे कराया जाएगा। सांसद ने पत्रकार वार्ता के दौरान पीएम मोदी व रेल मंत्री सहित मुख्यमंत्री का आभार जताया।