जहानाबाद: डेढ़सैया स्कूल के पास युवक की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश में दोस्त पर आरोप
जहानाबाद के भेलावर थाना क्षेत्र स्थित डेढ़ सैया स्कूल के पास सोमवार रात्रि युवक दीपक Kumar की हुए गोली मारकर हत्या मामले में नया खुलासा हुआ है। चातर गांव निवासी दीपक की हत्या पुरानी रंजिश में किए जाने की बात सामने आ रही है। परिजनों ने मृतक के एक दोस्त पर ही वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। घायल अवस्था में दीपक को सदर अस्पताल लाया गया।