बालोद: पहली बार पॉलीटेक्निक कॉलेज में 100 से ज्यादा एडमिशन, अब भी 77 सीटें खाली, 14 अगस्त तक मिलेगा दाखिले का मौका
Balod, Balod | Aug 7, 2026 दुधली (मालीघोरी) स्थित शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2026 27 के लिए फर्स्ट सेमेस्टर की कक्षाएं 10 अगस्त से शुरू होंगी। इस बार कॉलेज में 103 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है, जो पिछले 10 वर्षों में पहली बार 100 का आंकड़ा पार कर गया है। हालांकि कॉलेज की कुल 180 सीटों में से अब भी 77 सीटें खाली हैं।