मौजमाबाद: जयपुर-सीकर हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने बस को मारी टक्कर, एयरबैग खुलने से टला बड़ा हादसा, यात्रियों में मची चीख-पुकार
जयपुर-सीकर हाईवे पर गोविंदगढ़ क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार ने आगे चल रही बस को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में भी हड़कंप मच गया। वहीं दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। गनीमत रही कि कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए।