बिंदकी: मवई धाम में विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया, बोले- क्षेत्र का हो रहा विकास
फतेहपुर जनपद के जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अमौली विकासखंड के मवई धाम में शुक्रवार को दिन में करीब 3:00 बजे क्षेत्रीय भाजपा विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने नवनिर्मित अंत्येष्ठ स्थल का लोकार्पण किया तथा सामाजिक कार्यक्रमों एवं मंगल कार्य हेतु उत्सव भवन का विधि विधान से भूमि पूजन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा क्षेत्र का लगातार विकास कराया जा रहा है।