मैहर: खेत में हिस्सा मांगने पर हुआ विवाद, लाठी-डंडों से हमले में खेत मालिक घायल
उचेहरा। नागौद-उचेहरा मार्ग के बीच स्थित बिहटा गांव में खेत में हिस्सेदारी मांगने को लेकर विवाद हो गया। विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया और आरोप है कि खेत मालिक के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की गई। हमले में खेत मालिक के हाथ-पैर में चोटें आई हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहटा गांव में खेत के बंटवारे को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट की घटना सामने आई।