बाढ़: बाढ़ के उमानाथ मंदिर परिसर मे गंदगी का अंबार, श्रद्धालुओं ने जताई नाराजगी
Barh, Patna | Jun 24, 2026 बाढ़ के ऐतिहासिक उमानाथ मंदिर परिसर में इन दिनों गंदगी का अंबार लगा हुआ है। जिससे मंदिर में पूजा करने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानी होती है। श्रद्धालु प्रो० रणधीर कुमार ने बुधवार शाम लगभग 6 बजे बताया कि लग्न के मौसम में यहां कई धार्मिक कार्यक्रमों के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं, लेकिन कार्यक्रम के बाद कचरा परिसर में ही छोड़ दिया जाता है।