करौं: करौं के गांडुवा गाँव में सड़क की बदहाली से नाराज़ ग्रामीणों ने किया रास्ता जाम
Karon, Deoghar | Jun 1, 2026 करौं प्रखंड के गांडुवा गाँव में सड़क की खराब स्थिति से आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार दोपहर एक बजे सड़क जाम कर दिया। लोगों ने बीच सड़क पर गड्ढा खोदकर आवागमन रोक दिया। ग्रामीणों का कहना है कि चोपक्यारी से बिरेनगड़िया पंचायत तक की सड़क वर्षों से जर्जर है। इससे रोजाना दुर्घटनाएँ होती हैं और बरसात में तो पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है।