मिर्ज़ापुर: सोशल मीडिया इंस्टाग्राम रिल के कमेंट सेक्शन में अभद्र टिप्पणी के मामले में एसपी ने मुख्य आरक्षी को निलंबित किया
सोशल मीडिया इंस्टाग्राम रिल के कमेंट सेक्शन में अभद्र टिप्पणी करने के मामले को लेकर एसपी अभिनंदन ने मुख्य आरक्षी को निलंबित कर दिया। पुलिस की ओर से जानकारी दी गई की मुख्य आरक्षी अफजाल शेख को निलंबित कर दिया गया है। अभद्र टिप्पणी को लेकर जांच के बाद कार्रवाई की गई।