हमीरगढ़: मंगरोप पुलिस की सख्ती से बजरी माफियाओं में खौफ, पुलिस वाहन देखते ही रास्ते में खाली की बजरी, दो चालक भागते हुए गिरफ्तार
हमीरगढ़। तहसील के मंगरोप क्षेत्र में अवैध बजरी खनन और परिवहन के खिलाफ मंगरोप थाना पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान का असर अब साफ दिखाई देने लगा है।पुलिस की सख्त एवं निष्पक्ष कार्रवाई से बजरी माफियाओं में दहशत का माहौल है। थाना क्षेत्र के मंडपिया स्थित नदी तट पर देखने को मिला,जहां दो ट्रैक्टर चालक बजरी से भरी ट्रॉलियां रास्ते में ही खाली कर भागने लगे।