कैसरगंज: पट्टी कमालपुर में शादी वाले घर में भीषण आग, दुल्हनों का सामान जलकर खाक, 2 बेटियों की शादी से पहले मातम
थाना फखरपुर क्षेत्र के पट्टी कमालपुर गांव में शादी वाले घर में अचानक लगी भीषण आग ने खुशियों को पल भर में गम में बदल दिया। आग में शादी का सारा सामान जलकर राख हो गया और सामान बचाने के दौरान कई लोग झुलस गए।शहनाइयों की जगह चीख-पुकार पट्टी कमालपुर निवासी सहज राम चौहान की दो बेटियों सरिता और सावित्री की शादी आज तय थी। सरिता की बारात कोदही से और सावित्री की बारात ध