बुलंदशहर: कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण बंधु की बैठक हुई संपन्न
बुलंदशहर में आज कलेक्ट्रेट के सभागार में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण बंधू की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व सैनिकों ने जिलाधिकारी के सामने अपनी शिकायतों को लेकर प्रार्थना पत्र सौंपे। जिस पर जिलाधिकारी ने शिकायतों को शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।