पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में आज सेवानिवृत हो रहे कर्मचारियों का विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रोहित मिश्रा द्वारा सेवानिवृत होने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मान के साथ शॉल, स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र एवं उपहार प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गई।