बुलंदशहर: गांव शेरपुर में मामूली विवाद में पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर पति ने खुद को लगाई फांसी, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
ककोड़ के शेरपुर गांव में बीते कल पत्नी से मामूली विवाद में पति ने पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। उसके बाद पति जंगल की तरफ चला गया जहां जाकर पति ने खुद को फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। परिजनों को जब घटना की जानकारी हुई तो वह मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेज दिया है।