बुलंदशहर: बाईपास रमपुरा स्थित भाकियू महाशक्ति के राष्ट्रीय कार्यालय पर मेरठ से आकर पदाधिकारी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को किया सम्मानित
बुलंदशहर नगर के बाईपास पर स्थित रमपुरा में भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के राष्ट्रीय कार्यालय पर आज मेरठ से पदाधिकारी पहुंचे। और राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह का फूल माला और नोटों का हार पहना कर जोरदार अभिनंदन किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि किसानों और मजदूरों की लड़ाई हमारा संगठन लड़ता रहा है और लड़ता रहेगा।